पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामावतार टेलर के परिजनों ने नेत्रदान कराकर पेश की मिसाल

रामावतार टेलर के परिजनों ने नेत्रदान कराकर पेश की मिसाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| आर्य नगर निवासी 60 वर्षीय रामावतार टेलर के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनके नेत्रदान करवाकर लाेगों के सामने मिसाल पेश की। रामवतार रेगर लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान बुधवार शाम को उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसएन शर्मा ने परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों की सहमति मिलने पर अजमेर से ब्यावर पहुंचे भरत शर्मा ने उनके कॉर्निया सुरक्षित उत्सर्जित कर लिए। इस दौरान मृतक के भाई दिनेश टेलर, भतीजे नितेश वर्मा, कन्हैया लाल, निर्मला वर्मा, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, सुनील जिंदल, रूचि वर्मा, शंकर लाल समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...