पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महंत गिरी की बरसी के समापन पर हुआ भंडारा

महंत गिरी की बरसी के समापन पर हुआ भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर के ब्रह्मलीन महंत इतवारी गिरी की 12वीं बरसी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन गुरुवार को आम भंडारे के साथ संपन्न हुआ। बरसी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सुबह ब्रह्मलीन महंत इतवार गिरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए तथा यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात सूरजपोल गेट बाहर स्थित फूल मालियान पंचायती भवन में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में संतजनों व शहरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात प्रसन्न गणपति मंदिर के महंत फतेहगिरी महाराज ने संतजनों को दक्षिणा भेंट की। इस दौरान रामद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष संत केवलराम महाराज, द्वारकागिरी महाराज, चेतन गिरी महाराज,अशोक गिरी, मनोज स्वामी, सुरेश वैष्णव, नितेश गोयल, अजय शर्मा, हनुमान बना, रमेश शर्मा, अमरचंद कुमावत, नीलू रावत, बद्रीलाल माली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...