ब्यावर| समाज सेवा शिविर के आठवें दिन राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को प्रार्थना सभा से शुरुआत हुई। जिसमें विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया गया। इसके बाद विद्यालय के पीछे चंपानगर के मैदान की सफाई के लिए श्रमदान किया गया। इसके बाद अंध विश्वास व इनकी वैज्ञानिक पुष्टि विषय पर शिविर प्रभारी श्री किशन वैष्णव ने विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था प्रधान राजेश जिंदल, रमेशचंद्र मेहराणियां, खीमराज कटारिया, नरेश कुमार, हर्षित पारीक आदि उपस्थित थे।