पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉक्टरों व स्टाफ के लिए एकेएच में बनेगा इनडोर क्लब

डॉक्टरों व स्टाफ के लिए एकेएच में बनेगा इनडोर क्लब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय अमृतकौर अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ का तनाव कम करने के लिए मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी ने एकेएच की पुरानी गायनिक विंग के ओटी में इनडोर क्लब बनाने का प्रस्ताव रखा है जहां मेडिटेशन कक्ष व इनडोर गेम्स की सुविधा रहेगी। यह क्लब क्वालिटी एश्याेरेंस के तहत मिली प्रोत्साहन राशि में स्टाफ के हिस्से की राशि से बनेगा जिसके लिए स्टाफ की सहमति जरूरी है। जानकारी मिली है कि इस प्रस्ताव को स्टाफ की भी सहमति मिल चुकी है। राजकीय अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के मकसद से केंद्र सरकार के निर्देश पर कायाकल्प और क्वालिटी एश्योरेंस योजना चल रही है। इस योजना मे एकेएच पिछले तीन सालों से लगातार तीसरे पायदान पर बना हुआ है। एकेएच को सार्टिफिकेट के साथ 3 लाख का नकद पुरस्कार भी दिया गया। नियमों के अनुसार इस राशि का 75 प्रतिशत अस्पतालों में मरीजों को बेहतर संसाधन उपलब्ध करवाने पर खर्च करने है। वहीं 25 प्रतिशत राशि स्टाफ को बांटी जानी है। इस 25 प्रतिशत राशि को स्टॉफ की सहमति से इस क्लब को बनाने पर खर्च किया जाएगा।

ब्यावर। पुराना लेबर ओटी जहां इंडोर क्लब बनेगा।

ये सुविधाएं होगी क्लब मेें

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार योजना के अनुसार सबसे पहले इस क्लब में मेडिटेशन कक्ष बनाया जाएगा। जिसमें तनाव दूर करने के लिए ध्यान एवं याेग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही क्लब में टेबल टेनिस और स्नूकर की सुविधा के साथ ही रीडिंग रूम बनाया जाएगा।

आपसी प्रेम बढ़ेगा

असतपाल प्रबंधन का मानना है कि काम के दबाव के चलते स्टॉफ में कई बार कुछ विवाद हो जाते हैं। जिसका असर उनके कार्य पर भी पड़ता है। ऐसे में खेलों के माध्यम से ना सिर्फ डॉक्टरों बल्कि नर्सिंग कर्मियों में भी आपस में तालमेल बढ़ेगा।

अच्छे डॉक्टर बनने के लिए खेल का भी बहुत महत्व है। अच्छी डाइट और आराम के साथ ही मनोरंजन का भी महत्वपूर्ण स्थान है। एम्स द्वारा किए गए शोध में भी ये बात सामने आई है। क्लब बनाया जाना अच्छी पहल साबित होगी। इससे आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।” डॉ. दिनेश जैन, मनोरोग विशेषज्ञ

क्वालिटी एश्योरेंस में जीती गई राशि का 25 प्रतिशत राशि स्टाॅफ को बांटी जानी है। स्टॉफ की सहमति से इस राशि से इंडोर क्लब बनाए जाने का प्रस्ताव है। जल्द ही डॉक्टरों और स्टॉफ के लिए पुराने लेबर ओटी में क्लब का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।” डॉ. एमके जैन, पीएमओ एकेएच

खबरें और भी हैं...