पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध

जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाजा| कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित बैठक में कई कांग्रेसियों ने जवाजा ब्लॉक का अध्यक्ष ब्यावर से बनाए जाने का विरोध करते हुए दिल्ली जाने की चेतावनी दी। कार्यक्रम का आयोजन महेंद्र सिंह रावत पूर्व ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने किया था। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान प्रदेश महिला संगठन कल्पना भटनागर, सहदेव सिंह रावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, जालिया प्रथम सरपंच ताज मोहम्मद, संदीप यादव, देवेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए । इस दौरान कार्यक्रम में 11 लोग बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए। बैठक में प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, रूप सिंह, भंवर सिंह, लक्ष्मण लाल, तिलोकचंद, अशोक कुमार, सुरजीत सिंह, कल्याण सिंह, बुद्धा सिंह, महेंद्र सिंह, हरि सिंह, लाल सिंह, मान सिंह, गोविंद सिंह, इंद्रमल, दयाल सिंह ,आलम भाई, शम्मी भाई ,गणपत भाई, जय सिंह रावत, डूंगर सिंह, हेम सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...