पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसून अाने से पहले पूरा किया जाएगा सतपुलिया विस्तार का फाउंडेशन कार्य

मानसून अाने से पहले पूरा किया जाएगा सतपुलिया विस्तार का फाउंडेशन कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सतपुलिया विस्तार का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पीडब्लूडी ने मानसून शुरू होने से पूर्व सतपुलिया विस्तार के तहत फाउंडेशन कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया है। मानसून के दौरान पुलिया के नीचे बहने वाले पानी के चलते निर्माण कार्य में किसी तरह की रुकावट नहीं आए इसके लिए जल्द से जल्द फाउंडेशन निर्माण का कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीडब्लूडी की ओर से जेसीबी की मदद से पुलिया के नीचे गड्‌ढे खोद कर फाउंडेशन का निर्माण करवाया जा रहा है।

पीडब्लूडी की ओर से गत दिनों अजमेर रोड स्थित सतपुलिया विस्तारीकरण का कार्य शुरु कराया गया था। पीडब्लूडी की ओर से छह करोड़ की लागत से सतपुलिया के विस्तार का कार्य पूर्ण करवाया जाएगा। सतपुलिया का कार्य शुरू करवाए जाने के लिए विभाग की ओर से कुछ माह पूर्व विस्तारीकरण की जद में आ रही कुछ दुकानों को भी हटाया गया था। शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या व बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित सतपुलिया के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। विधायक शंकरसिंह रावत की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से पुलिया के चौड़ाईकरण का प्रस्ताव भिजवाया गया था। पीडब्लूडी को इस कार्य के लिए मंजूरी वर्ष 2017-18 के तहत घोषित हुई है व राजस्थान राज्य सड़क विकास निधि प्रबंध बोर्ड से अनुमोदित कार्यों में दी गई है। प्रदेश के राज्यपाल की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न कार्यों के लिए लगभग 27 हजार 940 लाख की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिसके तहत ही शहर की सतपुलिया के लिए छह करोड़ बजट प्राप्त हुआ था। सतपुलिया के विस्तार के दौरान ही देलवाड़ा रोड वाले चौराहे को भी चौड़ा किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से अजमेर रोड स्थित मार्ग का भी विस्तार कर सड़क को सिक्स लेन किया जाएगा। जिससे अजमेर रोड पर यातायात सुगम हो जाएगा।

विभाग की ओर से सतपुलिया निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मानसून पूर्व पुलिया की फाउंडेशन का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे बारिश के दौरान सतपुलिया के नीचे बहने वाले पानी के कारण निर्माण कार्य में किसी प्रकार की रुकावट ना आए। एस.एस.सलूजा, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग,ब्यावर

ब्यावर. सतपुलिया विस्तारीकरण के तहत नदी क्षेत्र में जारी फाउंडेशन का कार्य।

खबरें और भी हैं...