ब्यावर| दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान से प्रेरित होकर चांगगेट स्थित शांति टावर के मालिक और भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कटारिया ने भी परिंडे बांधने का संकल्प लिया। कॉम्पलेक्स की छत पर परिेंडे बांधने के बजाय पंक्षियों के लिए पानी के साथ दाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी शुरू की। टावर मैनेजर भंवरसिंह और कर्मचारी आईदान सिंह ने बताया कि जब भी समय मिलता है तो वे छत पर जाकर वहां रखे बड़े परिंडों को भरते हैं।