पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण डाकसेवकों की हड़ताल कल से

ग्रामीण डाकसेवकों की हड़ताल कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा यूनियन की बैठक मुख्य डाकघर के समीप रविवार को हरिसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। यूनियन सचिव नवल श्रीमाली ने बताया कि पिछले दो साल से वेतनमान सेवा शर्तों के लिए गठित कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं किया गया। जिसके विरोध में 22 मई को ग्रामीण डाकसेवकों की अनिश्चित हड़ताल का आह्वान किया गया। हड़ताल में ब्यावर मंडल के सभी शाखा डाकघर के कर्मचारी शामिल होंगे।बैठक में जसराम मेघवंशी, नानूसिंह, राजेंद्र सिंह राठौड़, सत्यनारायण वैष्णव, छोटू खां, बिरदीचंद शर्मा आदि मौजूद थे। जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...