ब्यावर| पूर्व प्रधानमंत्री राजीवगांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम अायोजित किया जाएगा तथा सांसद डॉ. रघु शर्मा व देहात जिलाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पेयजल व्यवस्था को लेकर अजमेर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अजय शर्मा ने बताया कि देहात जिले के सभी 12 ब्लॉकों के कांग्रेसी सुबह 9 बजे अजमेर डाक बंगले पहुंचेंगे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांसद डॉ. रघु शर्मा और देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला कलेक्टर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर कर ज्ञापन दिया जाएगा। इसी प्रकार शहर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक चन्द्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता सोमवार सुबह अजमेर के लिए रवाना होंगे।