ब्यावर| शहर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसके लिए ब्यावर से सभी कार्यकर्ता अजमेर मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में सुबह 7 बजे भगत चौराहे से बस द्वारा कार्यकर्ता अजमेर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होने और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।