ब्यावर| सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह समिति द्वारा 1 से 15 जून तक पृथ्वीराज चौहान जयंती को सफल बनाने के लिए मगरा मेरवाड़ा के विभिन्न गांवों में दौरा किया गया। समिति के संयोजक इंदरसिंह बागावास ने बताया कि रविवार को बड़ाखेड़ा, बाघमाल, बराखन, बागलिया, अकलपुरी की धूणी इत्याद गांवों का दौर कर चौहान वंशीय क्षत्रियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया तथा 15 दिन तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहसंयोजक लाडूसिंह कोटड़ा, उदबोधन प्रमुख बलवंतसिंह भाटी, भालिया सहसंयोजक जोधसिंह बामनहेड़ा व जवाजा संयोजक पूनमसिंह रावतमाल मौजूद थे।