ब्यावर|समीपवर्ती भीम क्षेत्र निवासी एक महिला दीये की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिस कारण परिजनों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार भीम क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय सीता को परिजनों ने झुलसी हुई हालत में राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां परिजनों ने बताया कि सीता दीपक जलाकर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक दीपक की चपेट में आने के कारण उसकी ओढ़नी ने आग पकड़ ली। जिस कारण सीता गंभीर रूप से झुलस गई।