पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेलर पर लदा कंटेनर असंतुलित होकर कार पर पलटा, तीन घायल

ट्रेलर पर लदा कंटेनर असंतुलित होकर कार पर पलटा, तीन घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोयना के निकट गुरुवार को एक ट्रेलर पर लदा कंटेनर तेज घुमाव पर लॉक टूटने के कारण साथ चल रही कार पर पलट गया। जिस कारण उसकी चपेट में आने के कारण कार चालक महिला और बाइक पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को एकेएच पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ब्यावर मसूदा मार्ग पर मोयना के निकट एक ट्रेलर पर लदा कंटेनर लॉक टूटने के कारण साथ चल रही कार पर पलट गया। उसकी चपेट में एक बाइक भी अा गई।

ये तो गनीमत रही कि कंटेनर के पलटने से ठीक पहले कार चालक महिला ने कार के ब्रेक लगा दिए। फिर भी कंटेनर कार के अगले हिस्से पर गिर गया। जिस कारण कार चालक महिला गायत्री नगर निवासी अर्चना पाटनी (43) गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कंटेनर की चपेट में आने के कारण तामिलनाडू सेलम हाल मसूदा रोड निवासी प्रियशामी (40) और सेल्वम(35) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मोयना सरपंच सेठी सिंह और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सरपंच सेठीसिंह ने तुरंत 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचे। जहां घायलों को भर्ती कर लिया गया।

ब्यावर. मोयना के निकट सड़क दुर्घटना में कंटेनर के नीचे दबी कार।

खबरें और भी हैं...