ब्यावर. अमृतकौर अस्पताल में संदिग्ध युवक की धुनाई करते लोग।
ब्यावर| अमृतकौर अस्पताल में गुरुवार को एक जेबतराश लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने पहले तो जेबतराश की जमकर धुनाई की। लोगों को युवक की जेब से छह हजार रुपए भी मिले। युवक की पिटाई के दौरान एक महिला बच्चों को लेकर अस्पताल परिसर से भागती हुई दिखाई दी। जानकारी के अनुसार बलाड़ निवासी करतार चंद पुत्र मंगल चंद रुटीन स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपनी प|ी लक्ष्मीदेवी के साथ राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय आया था। करतार चंद आउटडोर के कमरा संख्या 22 के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था कि इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनकी जेब से कुछ रुपए निकाल लिए। भनक लगते ही करतार चंद पीछे मुड़ा तो जेबतराश वहां से भागते हुए दिखाई दिया। जिस पर करतार चंद चिल्लाने लगा यह आवाज सुनकर अस्पताल रोड पर बाइक रिपेयरिंग का काम करने वाले तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जेबतराश की जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के दौरान युवकों ने जेबतराश की जेब से छह हजार रुपए भी बरामद कर लिए तथा पीड़ित करतार चंद को लौटाए। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया।