पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पारणा व दीक्षा कार्यक्रम

अक्षय तृतीया पारणा व दीक्षा कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| अखिल भारतीय साधुमार्गीय जैन संघ के आचार्य रामेश के सानिध्य में अक्षय तृतीय पारणा व दीक्षा का कार्यक्रम 18 अप्रैल को मंदसौर में आयोजित होगा। शाखा प्रभारी नौरतमल बाबेल ने बताया कि इस कार्यक्रम अखिल भारतीय साधुमार्गीय जैन संघ मंदसौर के तत्वाधान में 17 अप्रैल मुमुक्षु बहन सुरभि संघवी का अभिनंदन समारोह गणेश वाटिका मंदसौर में होगा। इसके बाद बुधवार को सुबह 6 बजे से दीक्षा कार्यक्रम आचार्य रामेश के द्वारा दी जाएगी। वहीं अक्षय तृतीय का पारणा सुबह 11 बजे बालागंज स्कूल परिसर काला खेत मैदान में शुरू होगा। कार्यक्रम में समारोह अध्यक्ष जयचंद डागा व राष्ट्रीय महामंत्री धमेंद्र आचलिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमचंद वोरा, राजमल पंवार, सज्जन लाल जैन, शोकिन मुणत, सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिसोदिया, प्रहलाद बंधवार, चित्रेश मेहता, मनोहर लाल जैन, हिम्मत सिंह कोठारी उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में शहर से बडी संख्या में श्रावक व श्राविकाएं भाग लेंगे। इस दौरान 80 के ऊपर संत व सतियों की सेवा का अवसर तथा 100 के ऊपर वर्षी तप करने वाले तपस्वियों की अनुमोदना करने का अवसर प्राप्त होगा।

खबरें और भी हैं...