पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्यावर में 20 अप्रैल को धर्मसभा

ब्यावर में 20 अप्रैल को धर्मसभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| जगदगुरु श्री आदि शंकराचार्य जयंती महोत्सव समिति की ओर से आगामी 20 अप्रैल को आयोजित होने वाली धर्मसभा के लिए सुभाष उद्यान की सजावट की जाएगी। समिति के सुनील जैथल्या ने बताया कि सुभाष उद्यान के राठी पैवेलियन में धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभास्थल पर लगभग चार हजार व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। प्रचार मंत्री स्नेहलता मंगल व सुमित्रा जैथल्या ने बताया कि गोवर्धन पीठ जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद महाराज दो दिवसीय प्रवास पर 19 अप्रैल को ब्यावर पधारेंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विशिष्ट जनों से संपर्क व दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली कलश यात्रा शाम साढ़े चार बजे स्थानीय रामद्वारे से आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात आयोजित की जाने वाली धर्मसभा शाम साढ़े छह बजे से शुरु होकर रात्रि साढ़े आठ बजे तक चलेगी।

खबरें और भी हैं...