पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर ट्रेड फेयर का आगाज, बच्चों के लिए मनोरंजक झूले

भास्कर ट्रेड फेयर का आगाज, बच्चों के लिए मनोरंजक झूले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पर्यावरण विकास एवं शोध संस्थान की ओर से मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर के सहयोग से मिशन ग्राउंड में मेगा ट्रेड फेयर का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशिर्वाद सिटी के निदेशक शांति लाल छाजेड़ थे और आशिर्वाद सिटी के प्रवक्ता सुदर्शन छाजेड़ विशिष्ट अतिथि थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिवार शाम को मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। संस्थान के प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रेड फेयर में देश के कोने कोने से प्रसिद्ध सामानों की स्टॉल लगाई गई है। मेला आयोजक प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि मेले को लेकर शहर वासियों में जबरदस्त उत्साह है। दुनिया भर में प्रसिद्ध कारपेट और क्रॉकरी के साथ ही महिलाओं के लिए अन्य कई सामान आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शुभारंभ के दौरान नरेंद्र जेसवानी, हेमंत समेत अन्य कई लोग मौजूद थे

ब्यावर. मिशन ग्राउंड में मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करती युवती।

खबरें और भी हैं...