पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 अप्रैल की परीक्षा अब होगी 26 को

18 अप्रैल की परीक्षा अब होगी 26 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद अब 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी तेजपाल उपाध्याय ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश होने के कारण कक्षा 9वीं व 11वीं जिला समान परीक्षा के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।

ऐसे में इस दिन होने वाली कक्षा 9वीं की तृतीय भाषा(संस्कृत, उर्दू व सिंधी) तथा कक्षा11वीं की अनिवार्य हिन्दी व समाज शास्त्र विषय की परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होगी। शेष परीक्षा तय कार्यक्रम के मुताबिक ही आयोजित होगी। कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 16 अप्रैल को 11वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र भौतिक विज्ञान व लोक प्रशासन व 9वीं कक्षा की अंग्रेजी अनिवार्य, 17 अप्रैल को नवीं कक्षा की हिन्दी विषय की परीक्षा व ग्यारहवीं की भूगोल, कृषि विज्ञान व गृह विज्ञान 19 अप्रैल को 9वीं की समाजोपयोगी योजनाएं व 11वीं की हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य व गणित 20 अप्रैल को नवीं कक्षा की विज्ञान व ग्यारहवीं की जीवन कौशल व संस्कृत साहित्य 23 अप्रैल को कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान व व ग्यारहवीं की रसायन विज्ञान, कृषि रसायन, विज्ञान, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन व अंग्रेजी साहित्य, 24 अप्रैल को कक्षा 9वीं में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा 11वीं कक्षा में अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान व संगीत की परीक्षा आयोजित होगी। 25 अप्रैल को कक्षा 9वीं में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के आधार व 11वीं कक्षा की समाजोपयोगी योजनाएं व चित्रकला की परीक्षा आयोजित होगी।

सर्वे के लिए चलेगा अभियान : इसके अलावा बैठक में शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों की तलाश में विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए है। जहां स्कूल के अध्यापक, संस्था प्रधान, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षा से वंचित बालक-बालिकाओं की तलाश करेंगे। 6 से 14 वर्ष के बालक बालिकाओं का स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा।

प्रतिदिन ऑनलाइन भेजनी होगी रिपोर्ट
इस बार होने वाले प्रवेशोत्सव के तहत जिले के समस्त संस्था प्रधानों को प्रवेशोत्सव के तहत विद्यालय से जुड़े बच्चों की संख्या को विभाग की पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी तेजपाल उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में संस्था प्रधान जिला शिक्षा कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में रिपोर्ट भेजते थे। कंट्रोल रूम व्यस्त रहने के साथ ही कार्य का अतिरिक्त भार रहता था। इसी को देखते हुए अब विभाग ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की प्रति दिन की रिपोर्ट को ऑनलाइन भेजने के आदेश दिए है। जिससे विभाग के अधिकारियों को भी अब वेब पोर्टल खोलते ही प्रवेशोत्सव में किस स्कूल की क्या स्थिति रही उसकी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

ब्यावर. जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते उपनिदेशक सीताराम गर्ग।

खबरें और भी हैं...