पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर किया 115 यूनिट रक्तदान

अंबेडकर जयंती पर किया 115 यूनिट रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सर्व समाज की ओर से वाल्मीकि बस्ती में समरसता दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व चांग गेट स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ.क्षमाशील गुप्त, पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, पृथ्वी सिंह, चेतन गोयर ने संबोधित कर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ.साहब का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था वो एक महामानव थे। उन्होंने जीवनपर्यंत अनुसूचित जाति वर्ग ही नहीं संपूर्ण गरीबों, पिछड़ों व शोषित वर्ग की चिंता करते हुए उनके उत्थान के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में महंत पारस रील, नितेश गोयल, सुरेश वैष्णव , अजय शर्मा, लक्की मकवाना, पवन जैन, मुरली तिलोकानी, लक्ष्मणसिंह हुडा, तुलसी बोथरा, भूदेव आर्य, शशि सोलंकी, शशि चांवरिया, राजेश्वरी यादव, डाऊसिंह, श्रवणसिंह रावत, किशोर सिंह रावत, बाबूलाल धोलपुरिया सहित अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार राष्ट्रीय शोषित परिषद की ओर से सर्व दलित समाज के साथ संविधान निर्माता बाबा साहेब की 127वीं जयंती मनाई। इस दौरान जगदीश प्रसाद, छगनलाल, सोहनी भट्‌ट, भंवरलाल, बाबूलाल सिंगारिया, शिवराम गुसाईवाल, रवि, कमल सिंगारिया, सुरेश फुलवारी, चेतन भट्ट, संपति मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सदस्य विशाल रैली के तौर पर मेघ महल पहुंचे जहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ब्यावर शहर जिला कांग्रेस सेवादल व ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर चांग गेट स्थित अंबेडकर सर्किल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.एससी जैन, चंद्रप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, देवकरण शर्मा, रामेश्वर मेवाड़ा, राजेंद्र ओस्तवाल, सोहन मेवाड़ा, कल्पना भटनागर, सोमदेव साहू, नाथूलाल छत्रावत, नंदकिशोर लवासिया, बाबूलाल जावा, हनुमान चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता रक्त समर्पण शिविर का आयोजन किया गया। 155 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर प्रमुख नरेश कनोजिया ने बताया कि स्वतंत्र सामाजिक संगठन की ओर से रक्त समर्पण समिति के शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शिविर में भारत टाक, वीरेंद्र रावत, अजय फुलवारी, भूपेंद्र पंवार, वीरेंद्र यादव, गुरुदेव यादव, सुनील पालडेचा सहित अन्य मौजूद रहे। इसके साथ ही सर्व दलित समाज की ओर से बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर 127वीं जयंती पर स्थानीय चांग गेट स्थित अंबेडकर सर्किल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्यावर. अंबेडकर जयंती पर रक्तदान करते युवक।

खबरें और भी हैं...