पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान रावत राजपूत महासभा चुनाव कार्यक्रम में संशोधन

राजस्थान रावत राजपूत महासभा चुनाव कार्यक्रम में संशोधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| राजस्थान रावत राजपूत महासभा के द्विवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक गणपत सिंह रावत मुग्धेश ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त नारायण सिंह पंवार, चुनाव आयुक्त बलवंत सिंह भाटी, हीरासिंह गहलोत और रणजीत सिंह खोडिया द्वारा पूर्व में घोषित चुनाव 15 अप्रेल को सर्कलों के चुनाव यथावत रहेंगे और जिन सर्कल में चुनाव पूर्व घोषित तिथियों पर नहीं हो सके वह भी रविवार को संपन्न करवा दिए जाएंगे। यदि किसी कारण से चुनाव नहीं हो पाते है तो 22 अप्रेल को संपन्न करवा दिए जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व में घोषित 22 अप्रेल को ब्यावर आशापुरा माता मंदिर में होने वाली मीटिंग पाटिया भीम में 22 और 29 अप्रेल को होगी।

उन्होंने बताया कि ब्यावर शाखा की दोनों सर्किल के चुनाव निम्न प्रकार से हाें गे। ब्यावर पश्चिम के चुनाव 15 अप्रेल को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और पूर्व के चुनाव शाम 2 से 7 बजे तक होंगे। दोनों सर्किलों को चुनाव नौसर माता का मंदिर राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गणेशपुरा के सामने होगा। महासभा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव 13 अप्रेल के स्थान पर 17 अप्रेल को फुलाद के स्थान पर आशापुरा माता मंदिर पाटिया भीम में संपन्न होंगे।

खबरें और भी हैं...