शिव क्रिकेट एकेडमी ने जीता मुकाबला
ब्यावर| डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को कॉलेज ग्राउंड पर शिव क्रिकेट एकेडमी व कोट किराणा के बीच अंडर 14 मैच खेला गया। सचिव बंटी गुजराती ने बताया कि क्रिकेट मैच 20-20 ओवर का खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर शिव क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय करते हुए 145 रन बनाए। इसमें रजत गुजराती ने 31 व आदित्य शर्मा ने 25 रन बनाए। कोट किराणा की ओर से वीरेंद्र सिंह ने 3 व दक्ष ने 2 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोट किराणा की टीम निर्धारित ओवर में 135 रन बनाने के साथ ही 10 रन से मैच हार गई।