िनर्माणाधीन नहर ढहने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, देर रात निकला शव
ब्यावर| जवाजा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा गांव के समीप से गुजर रही रातभाटा फीडर की नहर का कार्य करने के दौरान शनिवार को नहर का ऊपरी हिस्सा अचानक ढह गया। जिस कारण मौके पर काम कर रहे दो श्रमिक दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जवाजा थाना प्रभारी रामस्वरूप चौधरी, फायर फायटर टीम के जीवराज ने ग्रामीणों की मदद से एक महिला श्रमिक को राहत कार्य के दौरान बाहर निकाल लिया। जबकि पुरुष श्रमिक को देर रात तक तलाशने के बाद उसका शव ही निकाला जा सका। सूचना मिलने पर अजमेर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उक्त फीडर का कुछ हिस्सा सकड़ा है। जिसको चौड़ा करने के लिए शनिवार को कुछ श्रमिक नहर में उतरकर श्रमिक सफाई एवं रास्ता बनाने का काम कर रहे थे। घटना के वक्त करीब 8-10 श्रमिक नहर में थे। जिनमें से कुछ बाहर निकल गए। जबकि एक महिला एवं एक पुरुष श्रमिक भी उनके पीछे निकलने की तैयारी मे थे तभी ऊपरी हिस्सा ढह गया। जिसके कारण मौके पर काम कर रही महिला सूरजपुरा निवासी यशोदा प|ी अमरसिंह एवं पुरुष श्रमिक सुलियाखेड़ा निवासी तारूसिंह पुत्र रूग्गासिंह नीचे जा गिरे जो ऊपर से गिरे पत्थर एवं मिट्टी में दब गए। देर शाम महिला श्रमिक यशोदा को बाहर निकाल लिया गया। जबकि तारू सिंह की मौत हो गई।
ब्यावर परिषद के दमकल के जीवराज और अन्य कर्मचारियों ने मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान मलबे में से महिला की आवाज आ रही थी। टीम ने करीब 3 घंटे के राहत कार्य के बाद महिला को सुरक्षित निकाल लिया। देर शाम अजमेर से सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम में प्लाटून कमांडर नरेश चौहान के साथ17 जवान मौजूद थे।