खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व मनाया
ब्यावर| सिख समाज की ओर से स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में ‘खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व’ श्रद्धा और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री गुरुनानक सत्संग सभा प्रधान गुरुबचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि 13 अप्रैल को कीर्तन दरबार सुखप्रीत सिंह सभरावा वालों ने रात्रिकालीन दीवान में 7.30 से 9 बजे से शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। खालसा साजना दिवस पर आयोजित श्री अखंड पाठ की समाप्ति शनिवार को हुई। सुबह 10 बजे बूटासिंह, मनविंदर सिंह मुच्छल परिवार की ओर से निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। वर्तमान ग्रंथी ज्ञानी बलविंदरसिंह व अन्य सिख युवाओं ने खालसा साजना दिवस पर शबद-कीर्तन कर सिख मर्यादा अनुरूप चलने की प्रेरणा दी। विशेष कीर्तन दरबार में अमरजीत सिंह हीरा अमृतसर वाले रागी जत्थे ने खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व पर आयोजित दीवान में शबद कीर्तन पाठ से गुरु की हाजिरी में संगत को निहाल किया। प्रधान गुरु बचन सिंह छाबड़ा ने खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
स्कूल में मनाया बैसाखी का त्यौहार : शहर के निकटवर्ती डूंगरी रोड़ स्थित पीआरजे ज्ञानजया स्कूल में मोम्स प्राइड के विद्यार्थियों का वैलकम डे व बैसाखी उत्सव मनाया गया। सीईओ ध्रुव जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राखी जांगिड़ थी। डायरेक्टर दीपू सिंह ने मॉम्स प्राइड स्कूल के बच्चों को पीआरजे लिटिल प्लानेट व पीआरजे ज्ञानजया कैम्पस का अवलोकन करवाया। कार्यक्रम में स्कूल संस्था प्रधान पल एस. सिसोदिया सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था।