करंट की चपेट में अाने से मां की माैत, पुत्र घायल
ब्यावर| सदर थाना क्षेत्र के गांव मेड़िया में शनिवार को काम करने के दौरान मां करंट की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार मेड़िया निवासी सीता (48) प|ी रतन शनिवार रात को काम करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में उसका पुत्र भगत उर्फ कालू (21) को भी करंट का जोरदार झटका लगा और वह उछल का दूर जा गिरा और अचेत हो गया। इसी दौरान परिजनों को जानकारी होने पर दाेनों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद सीता को मृत घोषित कर दिया गया जबकि भगत को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर कर दिया गया।