सर्पदंश से कृषक की मौत
ब्यावर| टॉडगढ़ थाना क्षेत्र के खोडमाल निवासी एक कृषक को शुक्रवार को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। जिस कारण वह अचेत हो गया। जानकारी के अनुसार खोडमाल निवासी 45 वर्षीय देदसिंह शुक्रवार को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जिस कारण वो अचेत हो गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।