सेनेट्री पेड वेंडिंग मशीन हुई स्थापित
ब्यावर| पिछले एक साल से ताले में बंद पड़ी महिलाओं की सुविधा सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन आखिर राजकीय अमृतकौर अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में स्थापित कर दी गई। भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद महिलाओं और युवतियों के प्रति संवेदनशील मामले पर गंभीरता दिखाते हुए पीएमओ डॉ. एमके जैन ने इलेक्ट्रिशियन को तुरंत मशीन को स्थापित कर कनेक्ट करने के निर्देश दिए।
पीएमओ के निर्देश पर इलेक्ट्रिशियन ने शुक्रवार को सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन को मेटरनिटी वार्ड में स्थापित कर दिया। मशीन के स्थापित होने के बाद स्टॉफ स्वीटी जोन ने वार्ड में मरीजों और महिला परिजनों को जागरूक किया। मशीन के स्थापित होने के बाद पहले दिन वेंडिंग मशीन से 200 रुपए के उत्पाद प्रसूताओं की सुविधा के लिए निकाले गए। एकेएच में भी गायनिक विंग में उक्त मशीन लगवाई गई। लेकिन गायनिक विंग के नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद से ये वेंडिंग मशीन ताले में बंद पड़ी थी। इस मामले को लेकर भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
अब लगेगा इंसीनरेटर : अस्पताल प्रबंधन द्वारा एकेएच में सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन स्थापित कर दी गई गई है। प्रतिदिन औसतन 20 प्रसव करवाने वाले अमृतकौर अस्पताल के गायनिक विंग में वेंडिंग मशीन का इंस्टॉलेशन कर दिया गया है।
प्रसूताओं, गर्भवती महिलाओं और फिमेल स्टॉफ की सुविधा के लिए मेटरनिटी वार्ड में सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन का इंस्टॉलेशन करवा दिया गया है।” डॉ. एमके जैन, पीएमओ, एकेएच