पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण महिला करेगी रानीखेत ट्रेन की पूजा

ग्रामीण महिला करेगी रानीखेत ट्रेन की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय ग्रामीण खेतीहर मजदूर संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह ने शनिवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उसने बताया कि संघ जवाजा की 11 सूत्रीय मांगों की मुख्य मांग रानी खेत एक्सप्रेस के ब्यावर में ठहराव की थी। नारायण सिंह ने बताया कि उक्त ट्रेन के ठहराव के आदेश गत दिनों आ चुके है और सोमवार से ट्रेन ब्यावर स्टेशन पर रुकेगी। उसने बताया कि 16 अप्रेल सोमवार को ट्रेन के ब्यावर आगमन पर संघ की कोषाध्यक्ष लक्ष्मीदेवी ग्रामीणों के संग ब्यावर स्टेशन पर जुलूस के रूप में पहुंचेगी और ट्रेन की पूजा कर पायलट को माला पहनाएंगे।

50 टिकट भी खरीदेंगे
संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि ट्रेन को राजस्व देने के मकसद से सोमवार को सुबह ट्रेन की पूजा करने के बाद संघ के सदस्यों द्वारा ब्यावर से अजमेर तक के 50 टिकट भी खरीदे जाएंगे। उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि ट्रेन को राजस्व दे ताकि ट्रेन का ब्यावर में ठहराव सुनिश्चित हो सके।

खबरें और भी हैं...