पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चयनित परिवार की युवती के विवाह पर दिया सहयोग

चयनित परिवार की युवती के विवाह पर दिया सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| श्री सीमेंट लिमिटेड ब्यावर द्वारा श्री बालिका समृद्धि योजना के तहत ग्राम पंचायत नयागांव के गांव सूबेदार का बाडिय़ा में चयनित परिवार की कन्या सरिता के विवाह पर उपहार सामग्री समाज सेवा टीम द्वारा भेंट की गई। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि समाज में लड़की के बालिग होने पर ही विवाह करने की जागरुकता आए। इस उद्देश्य के लिए कंपनी चयनित परिवारों की सहायतार्थ बालिका समृद्धि योजना चला कर उन्हें लाभान्वित कर रही हैं। जिससे लड़की का विवाह बालिग होने पर ही करने की जागरूकता के साथ-साथ उनको आर्थिक रूप से लाभ भी मिले। उन्होंने विवाह हेतु आवश्यक सहायता सामग्री उपहार स्वरूप भेंट करते हुए विवाह की शुभकामनाएं दी। उपस्थित ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर समाजसेवी गुलाब काठात, पप्पू, ग्राम सचिव व अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...