मैन्युअल स्केवेंजर सर्वेक्षण शिविर शुरू
ब्यावर| केंद्र सरकार की ओर से मैन्युअल स्केवेंजर अधिनियम 2013 के तहत करवाए जा रहे सर्वेक्षण के तहत सोमवार को नगर परिषद में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एवं डवलपमेंट कार्पोरेशन के प्रतिनिधि सोहनलाल सरवन ने शिरकत की।
सरवन ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मैन्युअल स्केवेंजर अधिनियम 2013 के तहत जो लोग मैन्युअल स्केवेंजर का कार्य करते थे, उनके उत्थान के लिए कार्पोरेशन की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सरकारी प्रयासों से करीब-करीब सभी लोगों को उक्त कार्य से मुक्त कर दिया गया है लेकिन जिन लोगों ने इस प्रकार का कार्य किया है, उन लोगों के लिए भारत सरकार के नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एवं डवलपमेंट कार्पोरेशन की और से 40 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। सब्सिडी के लिए इस प्रकार के लोगों का सर्व किया जा रहा है।
सोमवार को शिविर के दौरान आयुक्त सुखराम खोखर, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार, जवाजा पंचायत समिति विकास अधिकारी कृष्णगोपाल टेलर तथा सामाजिक न्याय व आधिकारिता विभाग के मनीष व दिनेश आदि उपस्थित थे।