भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
ब्यावर| राठीजी की हवेली के सामने सनातन स्कूल मार्ग पर बृज-रस-भजन प्रवाह में भक्ति रस बरसा। वृंदावन के सुमधुर भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा माहौल बृजमय बन गया। संतों ने कहा कि वृंंदावन में भक्ति नाचती है। यहां ठाकुरजी सर्वत्र विराजते हैं। हम अपने किसी भी इष्ट-देवी देवता, गुरुजनों या माता-पिता को मानते हैं लेकिन वृंदावन के बगैर सबकुछ अधूरा है अगर सच्ची भक्ति का आनन्द उठाना है तो वृंदावन आना ही होगा। इस अवसर पर मेरी नैया लगा दे पार किशोरी तेरी शरण में आयी सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर आयोजक अग्रोया (वर्मा परिवार) ने सभी का स्वागत किया।