पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराणा प्रताप सर्किल की सुध ले प्रशासन

महाराणा प्रताप सर्किल की सुध ले प्रशासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महाराणा प्रताप सर्किल को दुरुस्त करने की मांग की। तहसील अध्यक्ष प्रदीप सिंह जोधा ने बताया कि मेवाड़ी गेट बाहर स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति लंबे समय से खंडित है। उन्होंने बताया कि 16 जून को महाराणा प्रताप जयंती है। वह देश के गौरव हैं। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया कि महाराणा प्रताप की मूर्ति को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि आगामी महाराणा प्रताप जयंती यहां धूमधाम से मनाई जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 20 मई तक प्रशासन ने महाराणा प्रताप सर्किल की सुध ली नहीं तो करणी सेना अनशन करेगी।

खबरें और भी हैं...