मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक 25 को
ब्यावर| संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, जोन अजमेर की अध्यक्षता में 25 अप्रैल को शाम 4 बजे राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की 54वीं बैठक राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के नवीन एमसीएच विंग हॉल (द्वितीय तल) में आयोजित की जाएगी। डॉ. एमके जैन ने बताया कि इस बैठक में निर्धारित दिनांक व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।