पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चयनित परिवार की बालिका के विवाह पर सहयोग

चयनित परिवार की बालिका के विवाह पर सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| श्री सीमेंट लिमिटेड ब्यावर द्वारा श्री बालिका समृद्धि योजना के तहत ग्राम नीमगढ़ में चयनित परिवार की कन्या सुनीता के विवाह पर उपहार सामग्री समाज सेवा टीम द्वारा द्वारा भेंट की गई। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि समाज में लड़की के बालिग होने पर ही विवाह करने की जागरूकता लाए। इस उद्देश्य के लिए कंपनी चयनित परिवारोंं की सहायतार्थ बालिका समृद्धि योजना चला कर उन्हें लाभांवित कर रही हैं। जिससे लड़की का विवाह बालिग होने पर ही करने की जागरूकता पर कंपनी की समाज सेवा टीम ने चयनित परिवारो के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने कंपनी की योजनाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार जताया। पूर्व सरपंच मस्ताना, वार्ड पंच सलीम काठात, समाजसेवी कचरू काठात, खीमा काठात सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...