मेगा ट्रेड फेयर परवान पर
ब्यावर| राजस्थान पर्यावरण विकास एवं शोध संस्थान की ओर से मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर के सहयोग से मिशन ग्राउंड में मेगा ट्रेड फेयर में लोगों का रुझान देखते ही बन रहा है। ट्रेड फेयर में देश के कोने-कोने के प्रसिद्ध सामानों की स्टॉल लोगों का मन मोह रही है। मेला पूरे परवान पर है और लोगों में मेले को लेकर खासा उत्साह है। मेला आयोजक प्रकाश चंद ने बताया कि मेले में ट्रेड फेयर को लेकर शहर वासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार दोपहर में ही मेले में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ आने लगे। इस बारे मेले में पहली बार आए दुनिया भर में प्रसिद्ध कारपेट विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कारपेट में विभिन्न वैरायटी है। इनमें खास तौर पर कश्मीर वूल, ऑस्ट्रेलियन मेरिनो, कश्मीर सिल्क, परशिन कारपेट लोगों को पसंद रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार मेले में ईरानी कारपेट भी आए हैं, जो बेहद पसंद किए जा रहे हैं। ट्रेड फेयर में युवतियों की खासी भीड़ उमड़ रही है।