शोभायात्रा का आयोजन 20 को
ब्यावर| राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से 20 अप्रैल को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष के.के.मिश्रा ने बताया कि जगतगुरू निरंजन देव की जन्मस्थली ब्यावर में संत जगतगुरू निश्चलानंद सरस्वती के 20 अप्रैल के आगमन पर शाम 4 बजे अजमेरी गेट स्थित रामद्वारा से जुलुस के रूप में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सुभाष उद्यान में धर्मसभा में परिवर्तित होगी।