पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जगद गुरुओं का अनूठा संगम 20 अप्रैल को

जगद गुरुओं का अनूठा संगम 20 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| जगद गुरु आदि श्री शंकराचार्य जयंती महोत्सव की ओर से आगामी 19 अप्रैल को पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज के आगमन की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। सचिव अशोक खंडेलवाल ने बताया आगामी 19 व 20 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन जयकिशन बल्दुआ व गणपत सर्राफ के नेतृत्व मे हुआ। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रुप दिया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल को शाम साढ़े चार बजे स्थानीय रामद्वारे से नारायण पादुका दर्शन व कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान 511 कलश, नारायण पादुका रथ, संतो का रथ, झांकियां व वेदांगी की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। यह शोभायात्रा अजमेरी गेट, भारत माता सर्किल होते हुए सुभाष उद्य‌ान पहुंच कर विशाल धर्म सभा में परिवर्तित होगी।

खबरें और भी हैं...