बाल विवाह रोकने के लिए निकाली रैली
ब्यावर| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवाता में मंगलवार को अक्षय तृतीया के एक दिन पूर्व बाल विवाह रोकथाम के लिए रैली निकाली गई। स्कूल के स्काउटर सुरेश चंद फुलवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया के एक दिन पूर्व विद्यालय के स्काउट व विद्यार्थियों ने मिलकर बाल विवाह रोकथाम के लिए रैली निकाली। इस रैली को स्कूल की संस्था प्रधान रंजना आदरा व संघ जवाजा के पूर्व सचिव रामचंद्र शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रैली के माध्यम से लड़के के विवाह की सही आयु 21 वर्ष व लड़की की 18 वर्ष है। रैली में संतोष सिंह चौहान, सोहनलाल सिंगारिया, कचरू लाल भट्ट, ओम प्रकाश जांगिड़, संजय भाटी, गिरवर सिंह, हेमंत राव, महेश गोयल, शौकत अली, लक्ष्मण सिंह, यशवंत सिंह, मोनिका फानन, स्नेहलता शर्मा आदि उपस्थित थे।