बलाड़ में गौरव पथ का किया लोकार्पण
ब्यावर| विधायक शंकरसिंह रावत अपने ग्रामीण क्षेत्र में जनसुनवाई के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण भी कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को बलाड़ में 60 लाख रुपए से निर्मित गौरव पथ का लोकार्पण किया। विधायक रावत ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा मंगलवार सुबह 9.30 बजे से ठीकराना गुजरान से जनसुनवाई के साथ किया। इसके बाद फतेहपुर प्रथम, लसानी, लाखीना, सुहावा, खिरनीखेड़ा, पाखरियावास, देलवाड़ा, मांडावास, लसाडिया, गढ़ी थोरियान, बलाड, रूपाहेली तथा रामगढ़ झूठा बूथों पर जन सुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत बलाड़ में 60 लाख रुपए से निर्मित गौरव पथ का विधायक रावत एवं प्रधान गायत्री रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया। इसके अलावा ग्राम देलवाड़ा में भी सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत भवन, मांडावास खेल मैदान की चारदीवारी, शेषपुरा में श्मशान घाट की चारदीवारी तथा रामगढ़ झूठा में हथाई का लोकार्पण किया। जन सुनवाई के दौरान विधायक रावत के साथ पृथ्वीराज चौहान मंडल अध्यक्ष भोम सिंह रावत, नीलकंठ मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह शाहपुरा,उपप्रधान पदम सिंह, पसस रामचन्द्र जाट, बरखा देवी, सुहावा सरपंच कैलाश चंद, सरमालिया सरपंच रमेश जाट, देलवाड़ा सरपंच किरण काठात, बलाड़ सरपंच गीता देवी, समाजसेवी पप्पू काठात, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच उगम सिंह, मुकेश जोधावत, रामसिंह रूपाहेली, मोहनसिंह बलाड़ सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।