पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय आपके द्वार 2018 उपखंड की 29 ग्राम पंचायतों में एक मई से

न्याय आपके द्वार 2018 उपखंड की 29 ग्राम पंचायतों में एक मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार 2018 के तहत प्रदेश में एक मई से 30 जून तक ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित कर विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी जाएगी। इसी क्रम में उपखण्ड ब्यावर में एक मई 2018 से 19 जून 2018 एवं 21 व 22 जून को ब्यावर शहरी क्षेत्र के मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत के माध्यम से राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड ब्यावर की समस्त 29 ग्राम पंचायतों में एक मई 2018 से राजस्व लोक अदालत अभियान - न्याय आपके द्वार 2018 के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों के अटल सेवा केन्द्रों पर राजस्व लोक अदालतो का आयोजन कर काश्तकारों व आमजन से संबंधित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...