पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्य मार्ग पर निगम की ओर से पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य ने पकड़ी गति

मुख्य मार्ग पर निगम की ओर से पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य ने पकड़ी गति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्य‌ुत वितरण निगम की ओर से दो माह पूर्व अजमेर रोड विस्तारीकरण का कार्य के बीच में रोडा बन रहे विद्य‌ुत पोल व ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का कार्य अब तेजी से किया जा रहा है। सानिवि की ओर से मार्ग विस्तारीकरण का कार्य विद्य‌ुत पोल व ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग हुए बगैर शुरु करने से मार्ग के किनारे से निकल रही 33 व 11 केवी की विद्य‌ुत लाइन व पोल मार्ग के बीच में आ गई थी। जिसके चलते मार्ग पर कई जगह हाई रिस्क पॉइंट बन गए थे जिससे मार्ग पर हर वक्त दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया था। वितरण निगम की ओर से शहरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर हाई रिस्क पाइंट बने विद्य‌ुत पोल व ट्रांसफार्मर को अपने स्तर पर शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे विद्य‌ुत पोल बीच में आने के कारण उत्पन्न हुई दुर्घटना की संभावनाओं को दूर किया जा सके। निगम की ओर से कुछ दिनों पूर्व हाई रिस्क बने विद्य‌ुत पोल को शिफ्ट किए जाने का कार्य शुरु किया गया। निगम की ओर से हाई रिस्क पॉइंट बने कुछ विद्य‌ुत पोल को शिफ्ट करने के बाद भी कई पोल शिफ्ट होने शेष रहेंगे। इसके साथ ही निगम की ओर से अपने स्तर पर पोल शिफ्ट करने के बाद पीडब्लू़डी को दिया जाने वाले एस्टीमेट की राशि में कमी आएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरु किए जाने के बाद हाई रिस्क पॉइंट बने विद्य‌ुत पोल व ट्रांसफार्मर को लेकर विद्य‌ुत वितरण निगम की ओर से जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। जिसमें बताया गया था कि मुख्य मार्ग होने के चलते सड़क पर दिनभर यातायात का भारी दबाव बना रहता है और मार्ग पर दिनभर वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है। विद्य‌ुत वितरण निगम की ओर से जिला कलक्टर को लिखे गए पत्र में बताया गया कि सानिवि ने एलटी/11केवी/33 केवी लाइन को शिफ्ट कराए बगैर मार्ग विस्तारीकरण का कार्य शुरु कर दिया गया है। जिसके कारण तीनों विद्य‌ुत लाइन मुख्य मार्ग के मध्य आ रही हैं। इसी कारण अब उक्त मार्ग हाईरिस्क जोन बन गया है। निगम ने जिला कलक्टर को अवगत कराया कि उक्त मार्ग आवागमन के तौर पर मुख्य तौर पर कार्य में लिया जाता है। इस मार्ग पर औद्य‌ोगिक क्षेत्र, विद्य‌ालय, आवासीय क्षेत्र व अन्य व्यवसायिक गतिविधियां होने के चलते 24 घंटे यातायात का भारी दबाव बना रहता है।

ब्यावर. विस्तारीकरण में रोड़ा बने पाेल को हटाते निगम कर्मी।

शहरवासियों की सुरक्षा को देखते हुए निगम हाई रिस्क जोन बने विद्य‌ुत पोल को अपने स्तर पर कर रही शिफ्ट, मार्ग के बीच में आए पोल बने हाई रिस्क पॉइंट, पोल हटाने का कार्य शुरु

खबरें और भी हैं...