पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा।

भास्कर न्यूज|ब्यावर

तापमान बढ़ने के साथ हिंसक जानवर पानी व खाने की तलाश में आबादी क्षेत्र की ओर रूख कर रहे है। इसी का नतीजा शहर के निकवर्ती गांवों में आए दिन पैंथर सहित अन्य हिंसक जानवर देखे जाने की वन विभाग को सूचना मिल रही है। गत दिनों मकरेडा में हिंसक जानवर की ओर से दो भेड़ो को निवाला बनाने के साथ ही दो भेड़ों को घायल करने की घटना के बाद वन विभाग ने मंगलवार को ग्रामीणों की ओर से बताए गए स्थान पर पिंजरा लगाया गया हैं। क्षेत्रिय वन अधिकारी मुलकेश सालवान ने बताया कि गत माह से मकरेडा ग्राम में हिंसक जानवर की ओर से ग्रामीणों के मवेशियों का शिकार किए जाने की घटनाए घटित हो रही थी। इससे ग्राम में दहशत का माहौल व्याप्त हो रखा था। जहां ग्रामीणों ने हिंसक जानवर से राहत दिलाने के लिए ग्राम में पिंजरा लगाने की मांग की थी। इसी को लेकर ग्राम में पिंजरा लगाया गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पैंथर या जरख भी हो सकता है। लेकिन पैंथर की मौजूदगी को देखते हुए पिंजरे में कुत्ता बांधा गया है। ज्ञात हो की बीते रविवार ग्राम मकरेडा में ग्रामीण देवी सिंह के बाड़े में बंधी चार भेड़ो पर हिंसक जानवर ने हमला करते हुए दो भेड़ो को मार दिया तथा दो को घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही हिंसक जानवर के पगमार्ग की भी तलाश की थी। ग्रामीणों ने ग्राम में पैंथर होने की बात कही थी। ग्रामीणों ने पूर्व में भी पैंथर की ओर से इसी प्रकार का हमला किए जाने की बात कही थी।

खबरें और भी हैं...