दुर्घटना में अन्नपूर्णा वाहन क्षतिग्रस्त
खरवा| ब्यावर एनएच आठ पर पीपलाज पावर हाउस के पास अजमेर से आ रही अन्नपूर्णा रसोई वाहन आगे चलते ट्रक में घुस गया जिससे अन्नपूर्णा रसोई वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो और चालक घायल हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस से ब्यावर अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। ड्राइवर मनीष व पुत्र सोहन लाल निवासी कोटा के हैं।