हाईमास्ट लाइट के लिए 48 लाख का बजट मंजूर
ब्यावर| शहर में रोशनी व्यवस्था सुचारू रखने और सौंदर्यीकरण अभियान के तहत नगर परिषद प्रशासन ने हाईमास्ट लाइट के लिए 45 लाख रुपए का बजट मंजूर किया। इसके राशि से शहर के विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगेंगी। इसके लिए सोमवार को सांसद, विधायक व सभापति की मौजूदगी में चांगगेट स्थित कुमारानंद सर्किल के समीप शुभारंभ हुआ।
सभापति बबीता चौहान ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण के दौरान लगाई जाने वाले हाईमास्ट लाइटों के लिए सोमवार को शहर के चांग गेट भीतर स्थित स्वामी कुमारानंद सर्किल पर नींव पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद हरि ओमसिंह राठौड़, विधायक शंकरसिंह रावत तथा सभापति बबीता चौहान ने नींव का पूजन कर हाईमास्ट लाइट लगाने के काम का शुभारंभ किया। अभियान के दूसरे चरण में स्वामी कुमारानंद सर्किल के अलावा सूरजपोल गेट, दादाबाड़ी, बाकोलिय कॉलोनी मसूदा रोड, सेंदड़ा रोड शिव मंदिर, गणेशपुरा, आशापुरा माता मंदिर सहित अन्य स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएगी। नींव पूजन कार्यक्रम में उपसभापति सुनील मूंदड़ा, मंडल अध्यक्ष दिनेश कटारिया, जयकिशन बल्दुआ, पार्षद मंगत सिंह मोनू, ईश्वर तंवर, रविन्द्र जॉय, विनोद खाटवा, नरेन्द्र चौहान, देवेन्द्र सेन, राधेश्याम प्रजापति, लेखराज कंवरिया, शंकरसिंह भाटी आदि नागरिक उपस्थित थे।