आज इन इलाकों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
ब्यावर| विद्युत लाइनों की आवश्यक रखरखाव व मरम्मत के चलते मंगलवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 11 केवी पॉवर हाउस फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी। इस दौरान नृसिंहपुरा, दयानगर, अजमेर रोड, मोतीपुरा बाड़िया, गायत्री नगर, पंचवटी कॉलोनी, सुधासागर कॉलोनी सहित 11 केवी कसाई मोहल्ला फीडर से जुड़े कसाई मोहल्ला व हरिजन मोहल्ले की बिजली बंद रहेगी।