पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीस साल बाद ब्यावर खास स्कूल की भूमि अतिक्रमण मुक्त

बीस साल बाद ब्यावर खास स्कूल की भूमि अतिक्रमण मुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम ब्यावर खास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए आवंटित खेल भूमि पर हो रखे अतिक्रमण से 20 साल बाद जाकर मुक्त हो गई है।

जहां मंगलवार को खेल मैदान निर्माण को लेकर नींव के मुहूर्त का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के संस्था प्रधान भरत कुमार सुवासिया ने बताया कि कई सालों की स्कूल को खेल मैदान के लिए उपलब्ध भूमि पर अतिक्रमण हो रखा था। जहां स्कूल प्रशासन की ओर से किए गए प्रयास के बाद जाकर खेल मैदान की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हो सकी है। जहां मंगलवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर नींव का मुहूर्त किया गया। जहां खेल मैदान का निर्माण होने से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को खेल की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। ज्ञात हो पूर्व में खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने के लिए किए गए प्रयास पर ग्राम के कुछ ग्रामीणों की ओर से विरोध किया गया था।

इसी को देखते हुए मंगलवार को हुए कार्यक्रम के दौरान मौके पर सदर पुलिस का जाब्ता भी तैनात था। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हरचंद चौधरी, उमराव सिंह, नारायण चौधरी, जीवण राम चौधरी, नंद किशोर जांगिड़, पुखराज चौधरी, मुकुल जांगिड़, नारायण प्रजापति, सुरेश मीणा, अर्जुन, गिरधारी गुर्जर, सोनू, राजेंद्र आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

ब्यावर खास स्थित स्कूल के खेल मैदान की नींव रखते अतिथि।

खबरें और भी हैं...