टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण
सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के मकसद से केंद्र सरकार के निर्देश पर शुरू की गई कायाकल्प क्वालिटी एंश्योरेंस योजना के तहत मंगलवार को जांच करने के लिए जेडी की टीम ब्यावर पहुंची।
मंगलवार को संयुक्त निदेशक कार्यालय के ओमप्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ चिकित्सालय पहुंचे। टीम ने सर्वे के तहत पीएमओ कार्यालय में व्यवस्थाओं संबंधित जानकारी जुटाई। पीएमओ डॉ.एमके जैन ने उन्हे अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उसके बाद मदर चाइल्ड विंग पहुंचकर दवा वितरण केन्द्र में मौजूद कर्मचारी से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद सभी सदस्य डॉक्टरों के रूम तथा वार्डो में भी साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
सदस्यों ने एमसीएच विंग के सभी वार्डों तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कर्मचारियों को साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। निरीक्षण टीम ने मदर चाइल्ड विंग के सभी वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। अजमेर से आई टीम में राधेश्याम, सेटेलाइट अस्पताल की नर्सिंग प्रभारी मधुरिमा, डीपीसी संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
ब्यावर. एकेएच में निरीक्षण करती टीम।