पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बिगड़ी लोगों की जीवन शैली

पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बिगड़ी लोगों की जीवन शैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. जैन संस्कार शिविर में सोमवार को मौजूद श्रावक।

ब्यावर| श्री अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी श्री जय मल जैन श्रावक संघ की ओर से श्री आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे 75वें राष्ट्रीय आध्यात्मिक ज्ञान ध्यान संस्कार शिविर में युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया। शिविर में शामिल शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण जीवन और चिंतन शैली में आ रहा परिवर्तन एक विकराल रुप में हमारे सामने सामने आ रहा है। बदलते आचार-विचार और असंयमित आहार-विहार के फलस्वरूप हमारा सामाजिक ढांचा चरमराने लगा है। सुविधाभोगी मनोवृत्ति के कारण परस्पर संघर्ष बढ़ रहा है। गौरतलब है कि शिविर में देश के 13 राज्यों से आए 800 से अधिक शिविरार्थी भाग ले रहे हैं। जिनमें कॉलेज स्तर के शिविरार्थियों के अलावा अनेक बुद्धिजीवी गृहणियां व बुजुर्ग भी शामिल हैं। सोमवार को जोधपुर के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार शर्मा व पाली के पूर्व चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा ने शिविर का अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...