पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| भाजपा के बूथ संरचना कार्यक्रम के तहत ब्यावर विधानसभा के लिए नियुक्त बूथ निर्माण प्रभारी नवीन शर्मा ने सोमवार शाम 4 बजे मेवाड़ी गेट बाहर स्थित शिवबाड़ी में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। नवीन शर्मा ने बताया कि सभी 279 बूथों का निर्माण और सत्यापन का कार्य व शक्तिकेंद्र रचना को पूर्ण करने के लिए बूथ समिति निर्माण सप्ताह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए 20 से 27 मई तक बूथ समिति का निर्माण और सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यों की समिति का गठन किया जाएगा। मंडल महामंत्री एडवोकेट विष्णु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों को बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश कटारिया, जयकिशन बल्दुआ, भोमसिंह, प्रभुसिंह, गणपतसिंह, लक्ष्मणसिंह, महामंत्री रिखबचंद खटोड़, नरेश मित्तल, रामावतार लाटा, इंदू शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...