पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रुण झुण करता पधारो म्हारा भैरू जी...

रुण-झुण करता पधारो म्हारा भैरू जी...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार की ओर से रविवार को मेवाड़ी गेट बाहर स्थित सिटी डिस्पेंसरी के समीप भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिवार के सदस्यों की ओर से भैरव चालिसा के साथ की गई। इसके पश्चात कैलाश बाबेल व मनोज नाहर की ओर से दीप प्रज्वलन किया गया व उत्तम संचेती व राकेश मेहता की ओर से अखंड जोत जलाई गई।

भजन संध्या के दौरान सिरोही की नीता नायक ने मंगला चरण की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात उन्होंने नाकोड़ा का नाथ है..., मेरे मन में पार्श्वनाथ..., भैरुजी बैठियो है..., ढोल नगाड़ा बजा करे... सहित एक बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिनका उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद उठाया। इसके पश्चात बीकानेर के पिंटू स्वामी व सुनील पारख ने आवणो पडोला भैरव..., भक्ति की है रात..., हारे के सहारे..., तेरे एहसानों का बदला चुकाया..., रुण- झुण करता पधारो म्हारा भैरूजी.. सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विधायक शंकर सिंह रावत, नगर परिषद सभापति बबिता चौहान, दिनेश कटारिया, जयकिशन बल्दुआ, मनोज बाबेल, देवेंद्र सेन, अंगदराम अजमेरा, राधेश्याम प्रजापत, अर्चना जैन, मनोज हींगड़, अजीत सांड, अमन रांका, चिंटू चोपड़ा, मोहित मेहता, ऋषभ पीपाड़ा, नरेंद्र भलावत, हेमराज, दक्ष रुणीवाल, रौनक कुमठ, मनीष रांका, किशन, योगेंद्र मेहता, विमल शाह, नरेंद्र सांखला, बाबूलाल रांका, धर्मेश बोलिया, दिलीप, राजू ओस्तवाल, रिखब खटोड़, संजय घीया सहित जवाजा, बदनौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, पाली सहित अन्य स्थानों से आए श्रद्धालु भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निखिल जैन ने किया।

ब्यावर. समारोह में भजन पेश करती कलाकार।

खबरें और भी हैं...