पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर रैली में भाग लेंगे श्रमिक

जयपुर रैली में भाग लेंगे श्रमिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की सोमवार को स्वामी कुमारानंद महालक्ष्मी मिल्स स्थित टैक्सटाइल लेबर यूनियन एटक कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। यूनियन के महासचिव जगदीश प्रसाद ने बताया कि बैठक में जनता के सभी वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करने पर सहमति हुई। इसमें मुख्य रूप से महालक्ष्मी मिल्स का फिर से उत्पादन चालू कराने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इस मिल के लिए 141 करोड़ रुपए मंजूर हो रखे हैं। इसके बावजूद आज तक सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर के श्रम विभाग कार्यालय में स्थायी श्रम अधिकारी लगाने आदि मांगों को पूरा करवाने के लिए 23 मई को जयपुर में होने वाली रैली में भाग लेने के लिए सुबह 6 बजे रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...